कोलकाता , मार्च 25 -- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया है। मंगलवार को प्री सीजन एक इवेंट के दौरान केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने इसकी घोषणा की।
रिंकू इस भूमिका में वेंकटेश अय्यर की जगह लेंगे जिन्हें नीलामी से पहले केकेआर ने रिलीज़ कर दिया था। रिंकू ने कभी टी20 में कप्तानी नहीं की है लेकिन वह 2018 के डेब्यू सीजन के बाद से ही केकेआर के साथ हैं। वह मध्य क्रम में बल्लेबाज़ी करने के साथ ही फ़िनिशर की भूमिका अदा करते रहे हैं। आंद्रे रसल की अनुपस्थिति में रिंकू के कंधों पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारी होगी जो आईपीएल से संन्यास लेने के बाद फ्रेंचाइजी के साथ बतौर पावर कोच जुड़ चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित