नयी दिल्ली , जुलाई 16 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार 17 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस ने गुरुवार को श्री गांधी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस नेता शुक्रवार शाम 19.30 बजे देहरादून में रेसकोर्स रोड स्थित बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
पार्टी ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। इससे पहले श्री गांधी ने पिछले माह राजस्थान के कोटा में पेपरलीक के खिलाफ पार्टी के अभियान 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित