जयपुर , नवंबर 04 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने देश में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनमें अगर हिम्मत है, तो संसद में आकर बहस करें, भाजपा संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं।

श्री राठौड़ ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि संसद से भागने वाले को बहस की चुनौती देते हुए अच्छा नहीं लगता। श्री राहुल गांधी जब से नेता प्रतिपक्ष बने है, तब से ऐसा लगता है कि वो नेता प्रतिपक्ष नहीं, नेता प्रोपेगेंडा बने है। कभी वह कहते है कि संसद में बोलूंगा तो भूकंप आ जायेगा, तो कभी वह अनर्गल प्रलाप करने लग जाते है। उनका एक ही मकसद है सिर्फ झूठे आरोप लगाने और खबरों की सुर्खियों में बने रहना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित