नयी दिल्ली , मई 18 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे, जहां वह विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन के साथ जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

आधिकारिक सूचना के अनुसार श्री गांधी दोपहर 12:30 बजे बछरावां विधानसभा क्षेत्र में बारात घर का उद्घाटन करेंगे तथा ग्राम विकास संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1:45 बजे हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

श्री रगांधी अपराह्न 3 बजे लालगंज के सरेनी विधानसभा क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह शाम सवा चार बजे वार्ड संख्या-14, वैभव नगर में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित