नयी दिल्ली , सितंबर 04 -- भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन शनिवार को दोपहर 12 बजे रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ हुई एफआईआर का विरोध करने के साथ-साथ मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के खिलाफ भी आवाज उठाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने श्री खरगे के कथित शुद्धिकरण मामले में पहले ही देशभर में विरोध प्रदर्शन किया गया है, साथ ही नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन कर शुद्धिकरण करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित