नयी दिल्ली , फरवरी 23 -- उत्तराखंड के कोटद्वार में रहने वाले 'मोहम्मद दीपक' ने सोमवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
गौरतलब है कि कोटद्वार के दीपक पिछले दिनों तब चर्चा में आये जब उनके शहर में एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान के नाम से बाबा शब्द हटाने को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था। दीपक ने हिंदू संगठनों का विरोध किया तो उनसे नाम पूछा गया तो दीपक ने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित