नयी दिल्ली , अक्टूबर 13 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को मंगलवार शाम चार बजे चाय पर आमंत्रित किया है। जिसमें चुनाव आयोग के खिलाफ चलाये जा रही मुहिम कर आगे की रणनीति तय की जायेगी।
श्री गांधी के आवास पांच सुनहरी बाग पर 'हाई टी' का आयोजन किया गया है, जिसमें गठबंधन के आगे के कार्यक्रमों और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
इंडिया गठबंधन पिछले कुछ दिनों से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रोकने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित