नयी दिल्ली , अप्रैल 22 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार में आदिवासियों के खिलाफ अन्याय और अत्याचार बढ़ रहे हैं और उनके 'जल-जंगल-जमीन' छीने जा रहे हैं।
श्री गांधी ने बुधवार को यहां इंदिरा भवन में आदिवासी जिलों के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए उनके जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों पर जोर दिया और कहा कि कांग्रेस को पूरी ताकत के साथ इस अन्याय के खिलाफ लड़ना है और आदिवासी अधिकारों की रक्षा करनी है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने अदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पार्टी उनके इन अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।
बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि श्री गांधी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को विशेष तरज़ीह दे रहे हैं और इसके लिए उन्होंने देशभर के जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी जो यहां दो दिन तक चली। उनका मानना है कि जिला इकाई पार्टी की रीढ़ है और उन्हें विशेष अधिकार दिए जाने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित