पुणे , अगस्त 20 -- महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने गुरुवार को बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पार्टी के देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 22 अगस्त को पुणे में छात्राओं से बातचीत करेंगे।
उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए यह अभियान शुरू किया है और इस पहल को बहुत लोकप्रियता मिल रही है। उन्होंने बताया कि पहला कार्यक्रम राजस्थान के कोटा हुआ था और इसके बाद देहरादून और प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित किये गये। चौथा कार्यक्रम महाराष्ट्र में होगा, जिसमें 22 अगस्त को पुणे में छात्राओं के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित