नयी दिल्ली , मई 07 -- कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की 'सद्भावना यात्रा' में शामिल होंगे।

श्री गांधी के यात्रा में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह उनके लिए हर्ष का विषय है कि कांग्रेस नेता गुरुग्राम-बादशाहपुर में आयोजित सद्भावना यात्रा में शिरकत कर भाईचारे और सद्भाव की कांग्रेस मुहिम को मजबूती देने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन, पार्टी नेता और सद्भाव यात्री गुरुग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आमंत्रित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित