कोल्हापुर/सतारा , जुलाई 22 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर दिये गये धरने को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए बुधवार को सवाल किया कि क्या वह प्रधानमंत्री के आवास पर हमला करना चाहते थे।

सतारा जिले के दारे गांव में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री शिंदे ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर दिये गये लगभग तीन घंटे के धरने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने जिस स्थान पर प्रदर्शन किया, वह गलत था। क्या राहुल गांधी हमला करना चाहते थे?"श्री शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और इतने जिम्मेदार पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर किया गया उनका प्रदर्शन पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित