नयी दिल्ली , मार्च 26 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को उस अस्पताल में रात बिताने का एक भावनात्मक विवरण साझा किया, जहां उनकी मां सोनिया गांधी का इलाज चल रहा है।
तबियत खराब होने के बाद श्रीमती गांधी को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। श्री गांधी ने कहा कि वह रात में अपनी मां के कमरे में एक सोफे पर लेटे थे और उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित थे।
श्री गांधी ने कहा कि उस मुश्किल समय में उन्हें एकमात्र सांत्वना केरल की एक नर्स से मिली, जो नियमित रूप से उनकी मां की देखभाल कर रही थीं और मुस्कुराहट के साथ उन्हें भरोसा दिला रही थीं। उन्होंने कहा, "पूरी रात, मुझे केवल एक ही चीज़ से सांत्वना मिली - केरल की एक नर्स जो हर घंटे मेरी माँ को देखने आती थीं। वह मुस्कुराती और मां का हाथ थाम लेती थीं।"कांग्रेस नेता ने उल्लेख किया कि नर्स ने बिना आराम किए पूरी रात काम किया, जो देश और विदेश में सेवा कर रहे केरल के स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित