नयी दिल्ली , अप्रैल 02 -- लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने असम विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को "देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री" करार देते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने श्री सरमा को "देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री" करार दिया और यह भी कि राज्य में नफरत और डर का माहौल बनाया जा रहा है, जबकि असम की पहचान आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता से रही है। उन्होंने महान हस्तियों की विरासत का उल्लेख करते हुए लोगों को जोड़ने और प्रेम का संदेश आगे बढ़ाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित