अलवर , मई 20 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह देश के सबसे बड़े गद्दार हैं।

श्री चौधरी ने आज यहां पत्रकार वार्ता में यह बात एक सवाल के जवाब में कही। उनसे पूछा गया कि हाल में ही एक सभा में ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार बोला है। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से बड़ा इस देश में कोई गद्दार नहीं है।

श्री चौधरी ने कहा "जब हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। ऑपरेशन सिंदूर किया उसको भी लेकर उन्होंने पाकिस्तान की भाषा बोली। वह वही बात करते हैं जो पाकिस्तान कहता था। पाकिस्तान भी राहुल गांधी के बात को कहकर कोड करता था।"उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी ने कभी देश की चिंता नहीं की। दुश्मन देश के साथ खड़ा होकर देश को कमजोर करने का काम किया है। वह भारत में रहकर षड्यंत्र रचने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को सम्मान दिलाया है। भारत आगे बढ़ रहा है। यह सब श्री मोदी की देन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित