पटना , सितंबर 20 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर कहा है कि किसी की मां और संवेदनशील विषयों को राजनीतिक उपहास का विषय बनाना लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
श्री चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा, "इंदौर में 'झूठ की गूंज' के मंच से राहुल गांधी जी ने एक बार फिर बुजुर्ग महिला का मजाक उड़ाया।"मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद का स्तर मर्यादित और गरिमापूर्ण होना चाहिए। किसी की मां और संवेदनशील विषयों को राजनीतिक उपहास का विषय बनाना लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित