कोटा , फरवरी 19 -- राजस्थान के कोटा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों को धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि एक युवक द्वारा वीडियो जारी करके श्री गांधी और कांग्रेस के 25 सांसदों को धमकी देने का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कोटा के उद्योग नगर थाने में पहले से ही चार मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित