रायपुर , जून 20 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 21 जून को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे से पहले राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी है। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए श्री गांधी के रायपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित