देवरिया , अगस्त 31 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर और हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण अनुष्ठान' के विरोध में उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार की शाम कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया।

कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित यह विरोध मार्च कांग्रेस के जिला कार्यालय से शुरू होकर सुभाष चौक पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने और भाजपा-आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी किये।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोशन ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान निंदनीय ही नहीं,बल्कि संविधान और सामाजिक समानता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के वरिष्ठ नेता के कार्यक्रम के बाद इस तरह की घटना समाज में विभाजन पैदा करती है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जब दोषियों पर कार्रवाई की मांग की तो उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने उल्टा उन्हीं पर हल्द्ववानी सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया ।यह लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश है।प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण अनुष्ठान के दोषियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो तथा राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित