नयी दिल्ली , जून 16 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रश्न-पत्र लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की बुधवार को प्रस्तावित कोटा -यात्रा की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि उनका यह कार्यक्रम उनकी की राजनीति को चमकाने और ध्यान भटकने का कार्यक्रम है।

भाजपा के प्रवक्ता प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस सांसद गांधी के प्रस्तावित कोटा दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कल 'नकली गांधी' सीरीज़ का एक और पीटी कड़ी का प्रदर्शन होने वाला है। टूलकिट गैंग के नेता राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन के लिए कोटा जा रहे हैं। यह ध्यान भटकाने और अपनी राजनीति को फिर से जीवित करने की कोशिश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित