नयी दिल्ली , अक्टूबर 06 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठकर निर्वाचन आयोग से मिलने की मांग कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जबरन हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।

श्री खरगे ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना श्री गांधी का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अमित शाह द्वारा नियंत्रित दिल्ली पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया।

उन्होंने कहा कि इससे संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के व्यवहार में काफी घबराहट दिखायी दे रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के पास होती है और जनता हर कार्रवाई का हिसाब लेती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित