चेन्नई , अप्रैल 13 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का तमिलनाडु का दौरा टल गया है। वह 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए जाने वाले थे।
श्री राहुल को सोमवार को तमिलनाडु आने वाले थे, लेकिन अब उनका नया कार्यक्रम बनेगा। तमिलनाडु कांग्रेस की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। तमिलनाडु कांग्रेस ने कहा कि राहुल के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम अगले 3-4 दिनों में घोषित किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन की एक प्रमुख सहयोगी है और 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
श्री गांधी को सोमवार को चेन्नई पहुंचने के बाद उन्हें यहां से लगभग 40 किमी दूर श्रीपेरंबुदूर जाना था और अपने पिताजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करनी थी।
इसके बाद उन्हें तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगाई के लिए प्रचार करना था, जो इस आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनसे कुछ और निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित करने की भी उम्मीद थी। लेकिन यह दौरा टाल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित