, March 20 -- दोहा, 20 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) कतर में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा एलएनजी (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) निर्यात केंद्र रास लाफान परिसर पर हुए हमलों के कारण इस केन्द्र का एक हिस्सा बंद हो गया है और नुकसान की मरम्मत में पांच साल तक का समय लग सकता है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग ने अपने रिपोर्ट में दी।
रिपोर्ट के अनुसार, एलएनजी हब प्रत्येक सप्ताह बिजली कटौती का मतलब है कि सिडनी जैसे शहर को एक वर्ष तक बिजली देने के बराबर ऊर्जा का नुकसान होना।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, कई देश अपनी गैस खपत के एक चौथाई से अधिक के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाली आपूर्ति पर निर्भर हैं, जिसका मतलब है कि यह संघर्ष भी वैश्विक बाजारों को वर्षों तक के लिए प्रभावित कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित