नयी दिल्ली , मई 01 -- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन सुदृढ़ और समावेशी स्वास्थ्य प्रणाली पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को यहां सम्पन्न हुआ।

शिखर सम्मेलन के समापन दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 17वें साझा समीक्षा मिशन (सीआरएम) के निष्कर्षों पर चर्चा हुई, जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और डिजिटल स्वास्थ्य में प्रगति रेखांकित की गई।

चर्चा में दवाओं तथा जांच सुविधाओं की उपलब्धता, मानव संसाधन के बेहतर उपयोग और दूरदराज क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।

मिशन निदेशक आराधना पटनायक ने राज्यों से दीर्घकालिक लक्ष्यों और समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित