अहमदाबाद , जनवरी 21 -- पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर तीन जोड़ी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा बुधवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 09009/09010 बांद्रा टर्मिनस-भुज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल (10 फेरे): ट्रेन संख्या 09009 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 1925 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 0950 बजे भुज पहुँचेगी। यह ट्रेन 25 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09010 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक सोमवार को भुज से 1400 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 0510 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 26 जनवरी से 23 फरवरी तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, ध्रांगध्रा, सामाख्याली, भचाऊ तथा गांधीधाम स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09011/09012 बांद्रा टर्मिनस-भुज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल (10 फेरे): ट्रेन संख्या 09011 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से 2355 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 1430 बजे भुज पहुँचेगी। यह ट्रेन 27 जनवरी से 24 फरवरी तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09012 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक बुधवार को भुज से 1740 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 0845 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 28 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, ध्रांगध्रा, सामाख्याली, भचाऊ तथा गांधीधाम स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित