रांची , अक्टूबर 18 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह अपने झारखंड प्रवास के दौरान आगामी 20, 21 एवं 22 अक्टूबर, 2026 को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह निर्धारित तिथियों में प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे निर्धारित तिथियों में प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित