पटना , सितंबर 05 -- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित बिहार की दोनों महिला शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि गोपालगंज के कुचायकोट स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद और बांका के बिदायडीह स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका खुशबू कुमारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चुना गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दोनों शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित