पटना , सितंबर 17 -- ाष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने समाज सुधारक एवं चिंतक पेरियार ई. वी. रामास्वामी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक विचारों और योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पेरियार ई. वी. रामास्वामी ने सामाजिक समानता, आत्मसम्मान, शिक्षा और रूढ़िवाद के विरुद्ध जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाते हुए वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की बात की।

उन्होंने कहा कि आज भी सामाजिक न्याय, समान अवसर और आपसी सम्मान जैसे विषय प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि पेरियार के विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाज में भाईचारा, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत पटेल,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता स्मृति कुमुद,प्रदेश महासचिव अभिषेक रंजन, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र दांगी,प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सुशील सिंह, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुशवाहा,प्रदेश प्रवक्ता, नितिन भारती, प्रदेश प्रवक्ता सिम्मी कुमारी, महिला नेत्री अंजली कुशवाहा, गंगा पाण्डेय, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, अनिल यादव, विनोद कुमार पप्पू सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित