पटना, 06 जून 2026 (वार्ता) राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जांच की गई, जिसमें आलोक कुमार सिंह और प्रशांत कुमार पंकज के नामांकन पत्र सही पाए गए। इसके बाद दोनों को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन वापसी की प्रक्रिया 07 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी। यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो यह दोपहर 12:00 बजे से 04:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतगणना 04:30 बजे से शुरू होगी। मतगणना पूर्ण होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित