समस्तीपुर , फरवरी 21 -- ाष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के तीसरे स्थापना दिवस पर पार्टी ने शनिवार से पूरे बिहार में सदस्यता अभियान की शुरूआत की है।
रालोमो बिहार ईकाई के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार पंकज ने आज समस्तीपुर में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए पत्रकारों को बताया कि इस अभियान के तहत पूरे राज्य मे 50 लाख से अधिक सदस्य बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह सदस्यता अभियान 25 मार्च तक चलेगा।
श्री पंकज ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व मे संगठन एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मजबूती ही पार्टी का उद्देश्य है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद एवं आर.एल.एम के जिला संयोजक निशांत सिंह कुशवाहा समेत अन्य नेता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित