उदयपुर , मई 09 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत में उदयपुर जिले में पांच लाख 38 हजार 773 मामले निस्तारित, किये गये और 18 करोड़ के अवार्ड पारित हुये।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल पांच लाख 38 हजार 773 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिसमें करीब 18 करोड के अवार्ड पारित किये गए।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के समय अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता राजस्व अधिकारी, एल.एन.टी फाईनेंस, बजाज फाइनेंस, उद्गम, फिनोवा, हिरो, सुन्दरम, बैंक ऑफ इंडिया, एस.बी.आई., बी.एस.एन.एल., इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आर.जी.बी., एस.बी.आई. कार्डस, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीबी फाइनेंस, अंबित फाइनेंस, एक्सिस बैंक, जनाजाना स्मॉल, यूनियन बैंक, श्रीराम फाइनेंस, एक्मे फिन्ट्रेड, आईआईएफएल, फिनोवा, आरबी.एल., बंधन, के अधिकारीगण एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित