सासाराम , सितंबर 27 -- िहार के रोहतास जिले में शिवसागर थाना की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बड़े वाहन चालकों से लूटपाट और रंगदारी मांगने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मलवार के समीप कार्रवाई कर पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो देशी कट्टा , कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये। पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगी एक कार भी जब्त की है। कार पर पटना का फर्जी नंबर लगा था, जबकि वाहन के अंदर उत्तर प्रदेश का एक अन्य रजिस्ट्रेशन नंबर मिला है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ करराष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर उनके द्वारा की गयी आपराधिक घटनाओं और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
कैमूर जिला पुलिस ने राहगीरों से रुपये और सोने की चेन छीनने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित