नयी दिल्ली , अप्रैल 28 -- राष्ट्रीय राजधानी के अशोक विहार इलाके में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी।

दोनों भाई यज्ञ और अभव आईपीएल मैच देखकर घर लौट रहे थे, तभी रात करीब 10:30 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के समय अभव अपने पिता से बात कर रहा था और उन्हें बता रहा था कि वे 30 मिनट में घर पहुंच जाएंगे। पुलिस ने इसे हिट-एंड-रन का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित