डेहरी-आन-सोन, सितंबर 21 -- बिहार के रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नारायण वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता- 2026 का शुभारंभ सोमवार से हुआ। पहले ही दिन मुकाबलों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां विदेशी टीमों को भारतीय टीमों के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

पहले सत्र में 14 वर्ष बालिका वर्ग में श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो ने डीएवी पब्लिक स्कूल, लुधियाना को 46-20 के बड़े अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में राजा गिरी पब्लिक स्कूल, एर्नाकुलम ने अल खोर इंटरनेशनल स्कूल, कतर को 20-06 से पराजित किया।

ग्रुप-डी में विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, उल्लाल बेंगलुरु ने इंडियन स्कूल मस्कट, ओमान को 21-10 से हराया। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कुरुक ने विद्याज्ञान स्कूल को 19-16 से मात दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित