पटना , जुलाई 12 -- राष्ट्रीय नागरिक मोर्चा ने राजनीतिक कुप्रबंधन और निरंकुश, नौकरशाही के खिलाफ स्वर उठाने के इरादे से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार खड़ा किया है ।
राष्ट्रीय नागरिक मोर्चा ने आज आइएमए हॉल में आयोजित एक सभा में अपने विजन दस्तावेज को जारी किया और बांकीपुर उपचुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए अपनी तरफ से उम्मीदवार बागीश नंदन के नाम की घोषणा की।
मोर्चा के संयोजक बसंत कुमार चौधरी ने कहा कि यह संगठन किसी विचारधारा विशेष का कायल नहीं है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की समस्याओं को भारतीय संविधान के दायरे में रख कर सुलझाया जा सकता है और खुशहाल के साथ उन्नत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस सत्ता में बैठे लोगों में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है और उनका संगठन इस बात को जनता तक पहुंचाना चाहता है।
श्री चौधरी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या राजनीतिक कुप्रबंधन और निरंकुश, नौकरशाही है। उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रणाली को धन, जाति, अन्य तिकडमों के जाल में फँस गई है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत सर्वप्रथम राजनीतिक पार्टियों की कार्यसंस्कृति में व्यापक परिवर्तन से होती है और उनका मोर्चा उसी के लिए प्रयासरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित