पटना , जुलाई 01 -- ाष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स),पटना इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन काउंसिल ने ब्लॉक चेन फॉर इम्पैक्ट के सहयोग से स्थापित एम्स पटना- बीएफआई इन्क्यूबेशन सेंटर के साथ मिलकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर चिकित्सकों, मार्गदर्शकों और वरिष्ठ संकाय सदस्यों के योगदान का सम्मान किया गया तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ, एम्स पटना तथा अध्यक्ष, एपीआईआईसी थे। उनके साथ प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक; प्रो. (डॉ.) पूनम प्रसाद भदानी, अधिष्ठाता (शैक्षणिक); प्रो. (डॉ.) संजय पांडेय, अधिष्ठाता (अनुसंधान); प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार, अधिष्ठाता (परीक्षा); प्रो. (डॉ.) रुचि सिन्हा, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण); डॉ. क्रांति भावना, प्रधान अन्वेषक, एपीआईआईसी एवं विभागाध्यक्ष, ईएनटी; प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार, सह-प्रधान अन्वेषक, एपीआईआईसी एवं विभागाध्यक्ष, ट्रॉमा एवं आपातकालीन चिकित्सा; डॉ. सुदीप कुमार, प्रधान अन्वेषक, एम्स पटना-बीएफआई इन्क्यूबेशन सेंटर एवं प्रोफेसर, अस्थि रोग विभाग; तथा डॉ. मौसमी साहा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एपीआईआईसी एवं सलाहकार, एम्स पटना-बीएफआई इन्क्यूबेशन सेंटर सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक, संकाय सदस्य, शोधकर्ता, नवप्रवर्तक, स्टार्टअप प्रतिनिधि एवं छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. श्वेता जिंदल, प्रोग्राम डायरेक्टर - मेडटेक इनोवेशन, बीएफआई तथा प्रौद्योगिकी अनुवाद एवं नवाचार प्रभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से अपने विचार साझा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित