नयी दिल्ली , जून 23 -- युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल बोर्ड में अध्यक्ष और दो सदस्यों के पद के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये चयन राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 और राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल बोर्ड) नियम 2026 के प्रावधानों के अनुसार किए जाएंगे।
केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल बोर्ड में अध्यक्ष और दो सदस्यों के पद पर नियुक्ति राष्ट्रीय खेल बोर्ड (खोज-सह-चयन समिति) नियम, 2026 के नियम 3(3) के अनुसार गठित खोज-सह-चयन समिति की सिफारिशों पर की जाएगी, जिसमें लोक प्रशासन, खेल प्रशासन, खेल कानून और अन्य संबंधित क्षेत्रों में ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव प्राप्त, योग्य, सत्यनिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित