जगदलपुर , अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 241 बस्तरिया बटालियन ने शनिवार को बस्तर जिले के ग्राम सेड़वा स्थित मुख्यालय परिसर में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' के संदेश के साथ 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करना तथा स्थानीय युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता का प्रमुख मुकाबला ग्राम सेड़वा की स्थानीय वॉलीबाल टीम और 241 बस्तरिया बटालियन की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। मुकाबले में 241 बस्तरिया बटालियन की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित