हरिद्वार , अक्टूबर, 30 -- । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस उत्तराखंड की उपस्थिति में आयोजित परेड में पुलिस बल ने अनुशासन, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। इस दौरान 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

परेड के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का पैदल निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित