चंडीगढ़ , अक्टूबर 27 -- पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया सेचंडीगढ़ पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान से नवाजे जाने के अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, आईपीएस ने मुलाकात की।
इस दौरान राज्यपाल ने डीजीपी सहित चंडीगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
बैठक में राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान को चंडीगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया। यह सम्मान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आधुनिक पुलिस तकनीक अपनाने, साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, यातायात प्रबंधन और आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में पुलिस बल के योगदान को मान्यता देता है।
चंडीगढ़ पुलिस के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पुलिस बल एक नवंबर 2026 को अपना 60वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ पहुंचने और पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान प्रदान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित