उज्जैन , सितंबर 17 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती रीना गुप्ता माथुर को कौशल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

श्री टेटवाल ने आईटीआई में भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों, प्रशिक्षण अधिकारियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए युवाओं से कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित