रांची , फरवरी 26 -- राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू आज एकदिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंची।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का स्वागत किया। उसके बाद रांची एयर पोर्ट से ही राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू जमशेदपुर रवाना हुई।

राजधानी रांची में उनकी सुरक्षा के लिए 15 डीएसपी, 50 इंस्पेक्टर और 100 से अधिक दरोगा की तैनाती की गई है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू जमशेदपुर में जगन्नाथपुर मंदिर का भूमि पूजन स्थल शिलापट्ट का अनावरण करेंगी उसके बाद श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा आयोजित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति की शामिल होगी होगी।

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 3 बजे जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर छात्रों से संवाद करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित