पटना, सितम्बर 23 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त)एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रकवि स्व.रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती के अवसर पर दिनकर चौक पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति रामवचन राय, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधायक श्याम रजक, पूर्व विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व. रामधारी सिंह 'दिनकर' की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित