चंडीगढ़ , सितंबर 22 -- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
श्री सिंह ने बताया कि मुलाकात सकारात्मक रही। उन्होंने पिछले दो महीनों में प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित संगठनात्मक और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों तथा भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किए गए धरना-प्रदर्शनों और आंदोलनों की जानकारी श्री खरगे को दी।
बैठक में आगामी तीन महीनों के लिए तैयार प्रदेश कांग्रेस के रोडमैप पर भी चर्चा हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय एवं संगठित करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में लगातार कार्यक्रम और जनआंदोलन चलाने की योजना शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित