हरिद्वार , अक्टूबर 02 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के रावली महदूद क्षेत्र में आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने पर सिडकुल थाना पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को रावली महदूद में कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे। इस दौरान वे हो-हल्ला करते हुए एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद कर रहे लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे शांत नहीं हुए और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए झगड़ा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह आरोपियों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजुल (18), कुर्बान (48), रिजवान (25), अनस (22), मुजम्मिल (23) और फैजल (18) है। सभी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित