पटना , सितम्बर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 'विकास दीप उत्सव'कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए दीया जलाया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति, विकास और जनकल्याण की निरंतर कामना की।
इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस देशवासियों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करने का विशेष अवसर है। उनके नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज दीया जलाकर हम सभी प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर हम सभी देश की एकता, विकास और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत पटेल,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता स्मृति कुमुद,प्रदेश महासचिव अभिषेक रंजन, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र दांगी,प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सुशील सिंह, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुशवाहा,प्रदेश प्रवक्ता, नितिन भारती, प्रदेश प्रवक्ता सिम्मी कुमारी, महिला नेत्री अंजली कुशवाहा, गंगा पाण्डेय, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, अनिल यादव, विनोद कुमार पप्पू सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित