रायसेन , जून 21 -- मध्यप्रदेश के रायसेन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थली सांची स्तूप पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में बच्चों युवाओं और बुजुर्गों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में भाग लिया वहीं जिले के सभी अधिकारी भी इस कार्यक्रम में योग करते नजर आए।
इस अवसर श्री शिवाजी पटेल ने कहा कि सभी को योग करना चाहिए क्योंकि योग करने से व्यक्ति निरोग रहता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी करते हुए कहा कि श्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की जो एक शुरुआत की थी आज पूरी दुनिया के लगभग 177 देश इस योग दिवस को मना रहा है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और 2047 तक विश्वगुरु बनेंगा।वहींउन्होंने आगे कहा कि मैं सभी से अपील करूंगा कि सभी लोगों को योग को दैनिक दिनचर्या में प्रयोग में लाना चाहिए और आप रोज योग करेंगे तो निश्चित रूप से निरोग रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित