रायसेन , जुलाई 05 -- मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के रंगपुरा केसरी गांव में नदी में डूबने से दो मासूम बालिकाओं की मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बालिकाएं नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में डूब गईं और बहाव के साथ काफी दूर निकल गईं।

सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोनों को नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित