रायसेन , सितंबर 23 -- मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी में मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या होने से सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गज्जू पिपलिया मार्ग पर रेलवे लाइन ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति खून से लथपथ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जगदीश लोधी (32) के रूप में हुयी है। वह उदयपुरा के भाड़ेर गांव को रहने वाला था और मजदूरी किया करता था।

ऐसा माना जा रहा है कि पैसों के लेनदेन के मामले में जगदीश की चाकू से हमला कर हत्या की होगी।

मंडीदीप पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी और दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित