रायबरेली , मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवती की कथित रुप से जहरीले पदार्थ का सेवन करने मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने रविवार को बताया कि हरचंदपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती एक युवक अनुज सोनी के साथ लिव-इन रिलेशन में थी और दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान युवती ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
मृतका के पिता कमलेश कुमार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए युवक पर युवती के साथ छल करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित