रायबरेली , मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में लिव-इन संबंध को लेकर युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती द्वारा कथित रूप से विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। वादी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया कि युवती का अनुज सोनी निवासी ग्राम रहवां, थाना हरचंदपुर के साथ लिव-इन संबंध था। आरोप है कि युवती द्वारा शादी की बात करने पर आरोपी ने इंकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया।

मामले की जांच के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनुज सोनी को उसके गांव रहवां से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित